एमसीसी के बारे में भ्रम में रहने की कोई भी जरुरत नहीं हैः पूर्व अर्थमन्त्री डा. महत
काठमांडू, २३ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व अर्थमन्त्री डा. रामशरण महत का कहना है कि एमसीसी के बारे में सरकार को भ्रम में रहने की कोई भी जरुरत नहीं है । उनका कहना है कि इसको जल्द से जल्द संसद् से पारित करना ही चाहिए । आइतबार रिपोटर्स क्लब द्वारा काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. महत ने कहा– ‘एमसीसी अमेरिका की सैन्य गठबन्धन की अंग नहीं है, मिलिटरी के साथ इसका कोई भी सम्बन्ध नहीं है । इसका युअर पपोर्ज ही गरीबी निवारण है । इसको जल्द से जल्द संसद् से पारित करना ही बेहतर है ।’ नेता महत को यह भी कहना है कि एमसीसी सहयोग प्राप्त करने के लिए बहुत ही मेहनत की गई है । उन्होंने आगे कहा– ‘यह किसी भी देश के विरुद्ध नहीं है । देश की आर्थिक वृद्धिदर में सकारात्मक परिवर्तन में इसका महत्वपूर्ण योगदान रह सकता है ।’
डा. महत को मानना है कि जो भी एमसीसी के विरुद्ध है, वे लोग अज्ञानता और भ्रम में हैं, इसीलिए बहुमत की बल पर इसके विरुद्ध निर्णय करना ठीक नहीं है ।

