समाजवादी पार्टी की सरकार से निकलने की तैयारी
२४ दिसम्बर, काठमांडू । सत्तारुढ समाजवादी पार्टी नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बुधवार पत्रकार सम्मेलन कर सरकार में सहभागिता के सम्बन्ध में पार्टी के निर्णय को सार्वजनिक करेगा ।
सोमवार मन्त्रीपरिषद बैठक में मन्त्री यादव द्वारा ले जाया गया संविधान संशोधन का प्रस्ताव प्रधानमन्त्री ओली द्वारा रोका गया । जिससे उक्त एजेण्डा बैठक में प्रवेश नहीं हो पाया ।
संविधान संशोधन नहीं होने की अवस्था में पार्टी के अन्दर से ही दबाब भुगते आ रहे यादव बुधवार सरकार छोडने का घोषणा करेंगे । वैसे इस सम्बन्ध में यादव स्पष्ट कुछ नहीं बताये हैं । खबर के अनुसार समाजवादी पार्टी सरकार से अलग होने की घोषणा करने जा रही है |

