नेपाल भ्रमण वर्ष सफल बनाने के लिये एक रुपैया में पर्यटक को ठहराया
१ जनवरी, इलाम ।
नेपाल भ्रमण वर्ष का प्रचार करने तथा उसे सफल बनाने के लिये इलाम में सञ्चालित होटल एशोसिएशन ने एक रुपैया मे पर्यटक को ठहराया ।
एशोसिएशन के सहकार्य में जिला सदरमुकाम में सञ्चालित पाँच होटल ने पर्यटक को एक रुपैया में ठहराया ।
सन् २०१९ का अन्तिम दिन मङ्गलवार होटल ‘बुक’ करने गये प्रथम पर्यटक को एक रुपैया में ठहराने तथा उसी रकम में दो समय की खाना का व्यवस्था भी किया गया है ।
होटल व्यवसायी संघ इलाम का अध्यक्ष ने बताया कि विदेशी पर्यटक अपने देश वापस जाकर नेपाल भ्रमण वर्ष सन् २०२० का अच्छे से प्रचार करे इसलिये यह व्यवस्था किया गया है ।
उनके अनुसार पहली बार इलाम बजार में जापानी पर्यटक युकिड मितामुरा एक रुपैया में होटल में सुख सुविधा के साथ ठहरा है ।

