पर्सा से फरार दो प्रतिवादी हिरासत में
५ जनवरी, काठमांडू । पर्सा प्रहरी द्वारा कर्तव्य ज्यान मुद्दा और जवरजस्ती करणी मुद्दा का फरार दो प्रतिवादी को हिरासत में लिया है । सखुवाप्रसौनी गाउँपालिका ८ का ५० वर्षीय दरौगा मिया धुनिया और छिपहरमाई गाउँपालिका ५ का ४५ वर्षीय दिनेश प्रसाद साह कानु को हिरासत में लिया गया है ।
धुनिया को कर्तव्य ज्यान मुद्दा में जिला अदालत पर्सा ने २०७६ जेष्ठ १४ गते १० बर्ष कैद सजा सुनाया था । और कानु को ०७२ साल माघ १८ गते जबरजस्ती करणी मुद्दा में ६ वर्ष ११ महिना १५ दिन कैद सजा सुनाया गया था ।
गांवघर में ही लुकछिप कर रह रहे अवस्था में शनिवार रात को दोनों व्यक्ति को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि आवश्यक कार्रबाई के लिये रविवार जिला अदालत पर्सा भेजा गया है ।

