Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आस्ट्रेलिया की आग ने जलाया कराेडाें वन्य जीवाें काे । तसवीराें ने हिला दिया दुनिया काे, इसी बीच बारिश की सुखद खबर

 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के जंगलों में लगी भीषण आग में 48 करोड़ वन्यजीव जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर भी हो चुके हैं। मगर लाखों हेक्टेयर जंगलों में लगी आग में बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।कोआला को पानी पिलाता एक अग्निशमन कर्मी

आग की वजह से करोड़ों बेजुबान राख का ढेर बन गए हैं और जो किसी तरह बचे भी हैं, उनकी आंखों में डर साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग ऐसे में इन मासूमों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कोआला, कंगारुओं समेत अन्य वन्य जीवों की तस्वीरें आपको भावुक कर देंगी।करोड़ों बेजुबान अपनी जान बचाने में नाकामयाब रहे
एक अनुमान के मुताबिक इन जंगलों में एक हेक्टेयर में औसतन 17.5 स्तनधारी पशु, 20.7 पक्षी और 129.5 सरीसृप थे। जबकि न्यू साउथ वेल्स में ही तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर खाक हो गए। इसे अगर पशु-पक्षियों की संख्या से गुणा करें तो यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ तक पहुंच जाएगा।जंगल की आग में झुलझा कोआला
नुकसान की बात करें तो अकेले ऑस्ट्रेलिया में 8 हजार से ज्यादा कोआला की मौत हो गई। इस आग से न्यूजीलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है।कंटीली तारों में फंसकर झुलसा कंगारू
करोड़ों पशुओं ने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने शहर की तरफ भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अधिकतर वहां लगी कंटीली तारों में ही उलझकर रह गए और आग में जिंदा ही झुलस गए।
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने वित्त मंत्री वाग्ले को कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी

इसी बीच आस्ट्रेलिया में बारिश हाेने की खबर आ रही है जाे निःसन्देह राहत की खबर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com