Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सौराहा में पर्यटकों की कमी, व्यवसायी चिन्तित

 

१९ जनवरी, काठमांडू । पर्यटकीय नगरी सौराहा में पर्यटकों की संख्या में कमी होने के कारण वहां के व्यवसायी चिन्तित दिखने लगे हैं ।
व्यवसाईयों ने जानकारी दिया कि नया कार्यक्रम नहीं दे सकने के कारण आन्तरिक तथा बाह्य पर्यटक कम होता जा रहा है । जङ्गल सफारी के लिये यहाँ आने वाले पर्यटकों को हमेशा एक जैसा ही माहौल मिलने के कारण वह फिर वापस दुबारा नहीं आता ।
चितवन राष्ट्रिय निकुञ्ज और स्थानीय सामुदायिक वन में सिर्फ एक ही गतिविधि होने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या विगत वर्ष की संख्या जितना नहीं हो पाया है ।
क्षेत्रीय होटल संघ सौराहा का अध्यक्ष दीपक भट्टराई ने बताया कि राष्ट्रीय और अन्तराष्टी«य रुप में बजारिकरण तथा प्रचार प्रसार नहीं हो पाना भी पर्यटकों की संख्या में कमी का कारण हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *