Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहजहाँ ने बेगम की याद में ताज बनाया था पर पति ने पत्नी के प्यार में विमानरुपी घर बनाया

 

 

 

 

इश्क में लोग क्या कुछ नहीं करते। कभी शाहजहां अपनी बेगम मुमताज के लिए प्यार की निशानी ताजमहल बना जाते हैं तो कभी मजनू बनकर लैला के लिए दुनिया से लड़ जाते हैं। अब प्यार की ऐसी ही एक और मिसाल देखने को मिल रही है, जहां एक पति ने पत्नी के प्यार में विमान जैसा दिखने वाला एक खूबसूरत और आलीशान घर बनवाया है। जी हां, पत्नी की ख़्वाहिश को पूरा करने के लिए ऐसा घर खड़ा कर दिया। ये मामला नाइजीरिया की राजधानी अबुजा का है। यहां के निवासी जमाल की पत्नी को घूमने का बहुत शौक है। जमाल ने पत्नी के इसी शौक का ख्याल रखते हुए इस घर को बनाने के बारे में सोचा।

यह भी पढें   वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार

यह घर किसी के सपनों के घर से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलीशान घर में गेस्ट हाउस, मस्जिद, स्विमिंग पूल,गार्डन और खूब हरियाली है। एक इंटरव्यू में जमाल ने बताया कि उन्होंने विमान जैसा घर इसलिए बनाया है ताकि उनकी पत्नी को हमेशा यही लगे कि वह ट्रैवल कर रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस आलीशान घर को बनवाने में करीब 20 साल लगे। जमाल ने इस घर को बनवाना साल 1999 में शुरू किया था, उस वक्त उनका बच्चा महज 12 साल का था। कहा जा रहा है कि उनके साथ-साथ उनका बेटा भी घर के डिजाइन में उनकी मदद किया करता था। इसके अलावा जमाल ने कहा कि परिवार के साथ-साथ है, जो देशवासियों और दुनिया के लोगों को अपना ध्यान खींच रहा है। उन्हें इस बात की खुशी है। समय-समय पर मोहब्बत में तमाम तरह की मिसालें दिखती रहती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *