राष्ट्रीयसभा चुनावः सातों प्रदेशों में मतदान शुरु
काठमांडू, २३ जनवरी । राष्ट्रीयसभा में रिक्त १८ पदों के लिए सातों प्रदेशों में मतदान शुरु हुआ है । निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह १० बजे से मतदान शुरु हो चुका है और यह प्रक्रिया अपरान्ह ४ बजे तक जारी रहनेवाला है । हर प्रदेश में एक निर्वाचन केन्द्र है ।
आयोग स्रोत के अनुसार प्रदेश नं. १ में विराटनगर महानगरपालिका स्थित वीरेन्द्र सभागृह, प्रदेश नं. २ में जनकपुर उपमहानगरपालिका स्थित महेन्द्र नारायण स्मृति भवन, बागमती प्रदेश में ललितपुर महानगरपालिका–४ स्थित वडा समिति भवन, गण्डकी प्रदेश में पोखरा महानगरपालिका स्थित निर्वाचन कार्यालय, प्रदेश नं. ५ में घोराही स्थित कर्मचारी मिलन केन्द्र, कर्णाली प्रदेश में जिला निर्वाचन कार्यालय सुर्खेत और सुदूर पश्चिम प्रदेश में दीपायल स्थित पद्म पब्लिक मुक्तिनारायण उच्च मावि को मतदान केन्द्र तय किया गया है ।
इस चुनाव में प्रदेशसभा सदस्य, नगरपालिका प्रमुख और उप–प्रमुख एवं गांवपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मतदात रहेत हैं । चुनावी मैदान में कूल ६ दलों से ४५ उम्मीदवार है । आयोग ने कहा है कि चुनाव खत्तम होने की कुछ ही घंटों में चुनावी परिणाम सार्वजनिक हो जाएगी ।

