सञ्चार माध्यम को देश और जनता के प्रति निष्ठावान होना चाहिये: प्रधानमन्त्री
३१ जनवरी, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि सञ्चार माध्यम को देश और जनता के प्रति निष्ठावान होना चाहिये । शुक्रवार नेपाल टेलिभिजन के इटहरी च्यानल का औपचारिक शुभारम्भ करते हुये प्रधानमन्त्री ओली ने बताया कि सञ्चार माध्यम को निराशा फैलाने तथा आरों को हानि पहुंचाने जैसा काम नहीं करना चाहिये ।
उन्होंने कहा ‘सञ्चार माध्यम देश और जनता प्रति प्रतिवद्ध तथा निष्ठावान भी होना आवश्यक है । दूसरों को दुख देकर, मानहानी कर, तेजोबध कर, औरों के वैयक्तिक, पारिवारिक, सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन करने से देश समृद्ध नहीं हो सकता है ।
प्रधानमन्त्री ने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि देश सुशासन के मार्ग पर चल रहा है इस समय जनता में निराशा फैलाना उचित नहीं है । उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सन्चार माध्यम को जनमानस बीच सिर्फ निराशा की बातें नहीं करनी चाहिये । साकारात्मक बातें अर्थात आशावादी बातों को रखना भी जरुरी है ताकि जनता में आत्मविश्वास बढे और देश समृद्धि के तरफ जाये ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि सरकार ने विगत दो वर्षों में बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य की है जिसे जनता में सुसूचित करने काम सन्चार क्षेत्र का ही है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि नागरिक का जायज सरोकार गम्भीरतापूर्वक सुना जायेगा और उसे आगे भी बढाया जायेगा इसमें कोई भी आशंका की बात नहीं है । सरकार पूर्ण प्रेस स्वतन्त्रता के पक्ष में है ।

