त्रिभुवन विमान स्थल में आग लगी
काठमाडौं १० फरवरी
त्रिभुवन विमानस्थल में आगलगी की घटना हुई है । विमानस्थल के डिपार्चर के भाग में स्थित काफीशाप में आगलगी हाेने की जानकारी विमानस्थल के एसपी दान बहादुर मल्ल ने दी है ।
उनके अनुसार विद्युत सर्ट हाेने की वजह से आग लगी है । आग लगने की वजह से विमानस्थल बन्द हाेने की जानकारी टावर ने दी है । आग बुझाने के लिए चार दमकल की सहायता ली गई । आग से काेई मानवीय क्षति नहीं हुई है । क्षति की विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है ।

