विप्लव समूह का इन्चार्ज गिरफ्तार
१२ फरवरी, काठमांडू ।
नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) समूह का जिला इञ्चार्ज को हिरासत में लिया गया है । रोल्पा का पूर्णजीत पुन जो फिलहाल तनहुं के बन्दीपुर गांवपालिका में रह रहा था उसे गिरफ्तार किया गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय का उपरीक्षक विनोद सिलवाल ने जानकारी दिया कि पुन को म्याग्दे गांवपालिका–३ जामुने से बुधवार को हिरासत में लिया गया है ।
विप्लव निकट विद्यार्थी सङ्गठन का नेता पर्वत सेढाइँ को भी पुलिस ने हिरासत में ली है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के ऊपर अनुसन्धान जारी है ।

