Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कवि कुमार विश्वास की कार चाेरी, चाेर की तलाश जारी

 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के वसुंधरा से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी कार रात डेढ़ बजे चोर उड़ा ले गए। कार चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर तीन में रहते हैं। शनिवार रात काले रंग की एक कार में सवार होकर आए कुछ बदमाश सेक्टर तीन स्थित कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी एसयूवी कार चोरी कर ले गए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 नवंबर 2026 शनिवार

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में काली कार में आए चोर एसयूवी कार चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन का कहना है कि कुमार विश्वास के मैनेजर वरदान शर्मा की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com