Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काम–चोर ठेकेदारों के ऊपर कारवाही की चेतावनी

काठमांडू, १६ फरवरी । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि निर्धारित समय में अपनी जिम्मेवारी पूरा करने से लापरवाह काम–चोर ठेकेदारों के ऊपर अब कारवाही शुरु की जाएगी । मकवानपुर जिला स्थित बागमती गांवपालिका–८, फापरबारी में शनिबार आयोजित बागमती गोल्डकप फुटबल प्रतियोगिता को उदघाटन करते हुए उन्होंने ऐसी चेतावनी दी है ।
गृहमन्त्री थापा कहा– ‘ठेकेदारों को जो जिम्मेदारी मिली है, वह समय में पूरी होनी चाहिए । अगर कोई निर्धारित समय में अपना काम नहीं करेंगे तो उसको एकबार फिर समयावधि थप किया जा सकता है, लेकिन दूबारा नहीं है, अगर दूबारा भी वह काम नहीं करेंगे तो उनके ऊपर कानूनी कारवाही आगे बढ़ाया जाएगा ।’ उनका कहना है कि सरकार ने अपनी दो वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है, लेकिन आज भी आम लोगों में ठेक्का–पट्टा में होनेवाला लापरवाही, विकास–निर्माण एवं सड़क एवं पुल की दुरावस्था के बारे में चर्चा होती है । उन्होंने कहा है कि अब इसतरह नहीं चलनेवाला है ।
गृहमन्त्री थापा ने यह भी कहा कि निर्धारित समय में काम ना करनेवालों के ऊपर अख्तियार दुरुपयोग अयोग का भी ध्यानाकर्षण हो रहा है ।

यह भी पढें   देश भर का मतदान अपडेट,बदलाव की उम्मीद लेकर मतदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *