प्रधानमन्त्री ओली के नाम में संचालित वेभसाइड से पोर्न भीडियो अपलोड
काठमांडू, १६ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के नाम से संचालित वेभसाइट ह्याक कर ह्याकर ने पोर्न (अश्लिल) भीडियो पोष्ट किया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है । प्रकाशित समाचार अनुसार यह भीडियो कहां से और किसने पोस्ट किया है, अभी तक पता नहीं चला है और अनुसंधान जारी है ।
प्रधानमन्त्री सचिवालय ने कहा है कि केपीशर्मा ओली डटकम नामक वेभसाइट में अश्लील भीडियो पोस्ट करनेवाले कौन हैं ? इसमें तीव्र अनुसंधान जारी है । उक्त वेभसाइट में प्रधानमन्त्री ओली की व्यक्तिगत जानकारी राखा गया है । उसी साइट को ह्याक कर अश्लील सामाग्री पोस्ट होने के कारण प्रधानमन्त्री के आइटी सहयोगी एवं सल्लाहकार अनुसंधान में लगे हैं ।
प्रधानमन्त्री के आइटी सल्लाहकार अस्गर अली ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली के नाम में किसी ने डोमन पंजीकृत किया है और उसी को दुरुपयोग कर ऐसी घिनौनी हरकत हो रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल पुलिस के साथ समन्वय कर इसके बारे में अनुसंधान जारी है ।’ उन्होंने कहा है कि डटएपी होता था तो सिधे बन्द हो सकता था, लेकिन डटकम होने के कारण तत्काल साइट बंद करने की संभावना भी नहीं है ।
तब भी इन्टरनेट सेवा प्रदायक कंपनी की सहयोग से नेपाल के अन्दर उक्त साइट को बंद की गई है ।

