Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फ‍िर रॉकेट हमला

 

बगदाद, एजेंसी ।

इराक की राजधानी बगदाद में एक बार फ‍िर अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट दागे गए। अमेरिकी सैन्य सूत्र ने कहा कि इस हमले का मकसद अमेरिकी संपत्ति को क्षति पहुंचाना था। हालांकि, अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि इसे हमले कितने लोग हताहत हुए हैं।

अक्टूबर, 2019 के बाद से यह 19वां हमला

एएफपी के संवाददाताओं ने ग्रीन ज़ोन के पास एयरक्राफ्ट सर्किलिंग के पास कई विस्फोटों को सुना, जहां अमेरिकी मिशन स्थित है। अक्टूबर, 2019 के बाद से यह 19वां हमला था। इसके पूर्व अमेरिकी दूतावास हमला किया गया था, जहां 5,200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया। पिछले महीने में उत्तरी इराक में हुए ऐसे ही एक हमले में अमेरिकी कॉन्ट्रेक्टर की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की कार्रवाई में 25 लड़ाके मारे गए थे, जो ईरान के नजदीकी माने जाते हैं।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com