Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन से उद्धार किए गए नागरिकों की सुरक्षा–व्यवस्थान के लिए तैयार हैंः यादव

 

काठमांडू, १७ फरवरी । समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सांसद् प्रदीप यादव ने कहा है कि कोरोना भाइरस की त्रास में चीन में रहे नेपाली नागरिकों की उद्धार कर सरकार ने उदाहरणीय काम किया है, अब उन लोगों की सुरक्षा और व्यवस्थापन की जिम्मेदारी सरकार के साथ–साथ आम नागरिकों का भी है । प्रतिनिधिसभा बैठक में सम्बोधन करते वक्त सरकार एवं संबंधित अन्य निकाय को धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सांसद् यादव ने कहा है– ‘पीडा में रहे नेपाली नागरिकों की बास, खान–पीन, हेरचाह, सुरक्षा तथा उचित व्यवस्थापन सहित सभी प्रकार की आवश्यक सहयोग के लिए हम लोग भी नेपाल सरकार के साथ हैं ।’ अपनी सामाजिक संजाल में भी उन्होंने लिखा है– ‘कोरोना भाइरस के लिए ‘इपिसेन्टर’ चीन स्थित बुहान में रहे नेपाली को उद्धार कर लाने के लिए नेपाल सरकार, संबंधित सभी निकाय और व्यक्ति को आभार व्यक्त करता हूँ । पीडा में रहे सभी नागरिकों की सुरक्षा, हेरचाह के साथ–साथ आवश्यक सम्पूर्ण व्यवस्थापन में सरकार ने जो किया है, उसमें सभी का सहयोग आवश्यक है । हम लोग भी नेपाल सरकार के साथ में हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com