Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व में कम्युनिष्ट कमजोर है, लेकिन नेपाल में मजबूतः प्रचण्ड

 

काठमांडू, २० फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि विश्व राजनीति में कम्युनिष्ट पार्टी कमजोर होती जा रही है, लेकिन नेपाल में उसका उलटा है । उन्होंने कहा कि नेकपा ने ही नेपाल का मानचित्र में परिवर्तन लाया है । नेकपा कर्णाली प्रदेश की ओर से सुर्खेत में आयोजित कर्णाली प्रदेश स्तरीय अगुवा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘विश्व में कम्युनिष्ट कमजोर बनता जा रहा है, लेकिन नेपाल में मजबूत हो रहा है । दो कम्युनिष्ट पार्टियों की एकता से असारधाण और ऐतिहासिक काम हुआ है । इससे नेपाल की मानचित्र ही बदल दिया है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया है कि नेपाल में कम्युनिष्ट पार्टी को कमजोर बनाने के लिए अरबों का निमेश भी हो रहा है ।
एक फरक प्रसंग में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाल की कुटनीतिक पक्ष को संरक्षण करते हुए एमसीसी को पास किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि लिपलेक, लिम्पियाधुरा और कालापानी के संबंध में भारतीय सरकार को लिखित जानकारी दी गई है और नेपाल जल्द ही उक्त भू–भाग को समेटकर नयां नक्सा जारी करने की तैयारी में भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *