Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री बांस्कोटा के ७० करोड घुस का डिल वाला अडियो सार्वजनिक, नेकपा में खलबली

 

२० फरवरी, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच बालुवाटार में भेटवार्ता हो रही है ।
सञ्चार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री गोकुल बाँस्कोटा द्वारा ७० करोड घूस का डिल करने वाला अडियो सार्वजनिक होने के बाद अध्यक्ष प्रचण्ड और प्रधानमन्त्री ओली बीच बालुवाटार में इस विषय पर चर्चा हुयी है ।
दोनों नेताओं के बीच हुयी चर्चा को दोनों सचिवालय द्वारा अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो पाया है । पर इतना पता चला है कि सञ्चारमन्त्री बाँस्कोटा के भिडियो प्रकरण के सम्बन्ध में चर्चा हुयी है ।
स्रोत के अनुसार मन्त्री बाँस्कोटा को राजीनामा देने या न देने के विषय में ओली और प्रचण्ड के बीच बातचीत हुयी है ।
सेक्युरिटी प्रिन्टिङ प्रेस खरिद के लिये मन्त्री बाँस्कोटा ने स्वीस कम्पनी के नेपाल स्थित एजेन्ट के साथ ७० करोड घुस के लिये डिल किया गया अडियो कल रात सार्वजनिक हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com