संचारमन्त्री बास्कोटा द्वारा पद से इस्तिफा
काठमांडू, २० फरवरी । संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने अपनी पद से इस्तिफा दिया है । सेक्युरेटी प्रिन्टिङ प्रेस खरीद–प्रकरण में ७० करोड कमिसन संबंधी मामले में विवादित होने के कारण उन्होंने बिहीबार पद से इस्तिफा दिया है ।
इस्तिफा देने के बाद निवर्तमान मन्त्री बास्कोटा ने कहा है कि नैतिकता के आधार में उन्होंने पद से इस्तिफा दिया है । स्मरणीय है, सेक्युरेटी प्रेस खरीद के लिए स्वीस एजेन्ट के साथ टेलिफोन वार्ता में मन्त्री बास्कोटा ने ७० करोड़ कमिसन लेने की बात की थी, जिसका अडियो रेकर्ड सार्वजनिक हो गया ।
उसके बाद प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने संचारमन्त्री बास्कोटा को पद से हटाने के लिए मांग करते हुए संसद् अवरोध भी किया था ।

