Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में कोरोनाभाइरस के सम्बन्ध में जनचेतना कार्यक्रम

 

२४ फरवरी, सिरहा । गोलबजार नगरपालिका ने कोरोनाभाइरस के सम्बन्ध में सचेतना कार्यक्रम सञ्चालन किया है । कार्यक्रम में मेयर देवनाथ साह ने बताया कि सरसफाई प्रति सचेत रहने से बहुत सारे रोगों से बच सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि पडोसी देश में पाया गया कोरोनाभाईरस ने दनिया को हि आतंकित बना दिया है । इसलिये इस रोग से बचने के लिये सफाइ पर विशेष ध्यान देना जरुरी है ।
गोलबजार नगरस्वाथ्य कार्यालय द्वारा आयोजित अन्तरक्रिया में स्वास्थ्य शाखा का प्रमुख सरोज कर्ण ने बताया कि कोरोनाभाईरस से बचने के लिये नियमित रुप में साबुन पानी से हाथ धोना चाहिये । उसके बाद सर्दी–खांसी तथा स्वांस प्रस्वांस के रोगियों से दूरी बनाकर रहना चाहिये , खांसी करते वक्त या छिंकते वक्त मुंह बन्द करना चाहिये । मांस या अण्डा अच्छे से उबालकर खाना चाहिये इत्यादि ।
उसी क्रम में उन्होंने बताया कि सर्दी खांसी होने पर जथाभावि दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिये । पहले स्वास्थ्य संस्था में जांच करवा कर दवा लेना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *