Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में लोगो के बीच 1000  मास्क बितरण 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बिराटनगर में युवा अभियानी चांद इराकी के नेतृत्व में लगभग एक हजार मास्क बितरण किया गया । इस मौके पर मौजूद मोरंग का एसपी विश्व अधिकारी ने आयोजक का प्रसंशा करते हुए मास्क का कालाबाजारी करने बालो के ऊपर कड़े करवाई की बात कही । उन्होंने लोगो को भयभीत न होने का अनुरोध करते हुए जागरूक रहने और लोगो को इस बीमारी से बचने के उपाय के प्रति जागरूक करने का अपील किया । इस मौके पर आभा फाउंडेशन की आभा अनुपमा , एमाले नेता वाशिम आलम , भारत नेपाल मैत्री युवा संघ का मोरंग जिला अध्यक्ष मोहम्मद कादिर , राकेश रोशन यादव , पेसिस सुवेदी ने अपने अपने बिचार रखे । एमाले नेता आलम ने एसपी से मास्क कालाबाजारी में संलग्न को चिन्हित कर करवाई करने व समाज से वहिष्कार करने का मांग किया । इस मौके पर वक्ताओं ने इस बीमारी से बचने के उपाय व लक्षण बताकर लोगो को जागरूक किया । सामाजिक कार्यकर्ता इराकी ने आगामी दिनों में इस तरह के करते रहने की बात कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *