अब राप्रपा वैकल्पिक शक्तिः थापा
काठमांडू, १० मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि अब नेपाली राजनीति में राप्रपा बैकल्पिक शक्ति के रुप में आगे आनेवाली है । उनका कहना है कि राप्रपा नाम से तीन अलग समूह में विभाजित पार्टी के बीच एकता हो जाने के कारण यह संभावना बढ़ गई है । अध्यक्ष थापा ने सामाजिक संजाल फेशबुक में एक भीडियो संदेश पोस्ट करते हुए ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष थापा को कहना है कि अब एकीकृत नयां पार्टी की जिम्मेदारी देश को समृद्ध बनाना बनाना है । उन्होंने कहा है– ‘हम लोग पार्टी एकता करने में सफल हो गए हैं । दो राप्रपा मिलने के कारण देश ने एक शक्तिशाली, राष्ट्रवादी और प्रजातन्त्र शक्ति प्राप्त किया है । खूद को बड़ी पार्टी कहलानेवाला पार्टियों के कारण देश आज गलत दिशा में जा रही है । परिणामस्वरुप देश में विविध विकृति और विसंगति दिखाई दे रहा है । ऐसी विकृतियों से देश को मुक्त कर शान्ति और स्थायित्व काम करने की जिम्मेदारी भी हमारे कंधे पर है । विकास और समृद्धि के लिए अब नेपाली जनता के सामने विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति निर्माण हुआ है ।’ कमल थापा, पशुपति शमशेर राणा और प्रकाशचन्द्र लोहनी के नेतृत्व में रहे तीन समूह के बीच एकता संबंधी समझदारी होने के बाद उन्होंने इस तरहका दावा किया है ।

