Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत

 

नई दिल्ली। ‍

भारत में कोरोना वायरस (Corona virus) से दूसरी मौत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

खबरों के अनुसार पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली 68 वर्षीय महिला को उसके बेटे से कोरोना का संक्रमण हुआ था। खबरों के अनुसार बेटा स्विट्‍जरलैंड, इटली से लौटकर आया था। बेटा जब लौटा तो उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखे थे। पश्चिमी दिल्‍ली में रहने वाली 68 वर्षीय महिला की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गई है।खबरों के अनुसार बेटे का इलाज चल रहा है।

यह भी पढें   सरकार बनाम सत्ता: नेपाल के ३५ वर्षों के शक्ति संघर्ष : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

खबरों के मुताबिक महिला का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला को बीपी और डाइबिटीज की भी शिकायत थी। गुरुवार को कोरोना वायरस के चलते भारत में पहली मौत का मामला सामने आया था।

कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक बजुर्ग की मौत हो गई जो कोरोना वायरस से पीड़ित था। बुजुर्ग की मौत मंगलवार को ही हो गई थी लेकिन उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई। बुजुर्ग व्यक्ति 29 फरवरी को सऊदी अरब से भारत लौटा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com