हिन्दू स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

मिश्री लाल मधुकर, जनकपुरधाम। हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग गुरुवार की देर शाम संपन्न हुयी। इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग में 81 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में हिन्दू स्वयंसेवक के नीति और आदर्शों के बारे में सहभागी को सिखाया गया। इस समापन से पूर्व प्रशिक्षण स्थल से जानकी मंदिर तक बाजा गाजा के साथ हिन्दू स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गणवेश में भाग लिए। जानकी मंदिर में आयोजित समापन कार्यक्रम में जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के पदाधिकारी पवन ठाकुर, सत्य नारायण ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

