Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सीमा से हजाराें विदेशियाें काे लाैटाया गया, भारत जाने की कर रहे थे काेशिश

 

गाेरखपुर

Image result for imege of sunauli border

कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नेपाल के रास्ते भारत जाने वाले विदेशी पर्यटकों को लौटा दिया गया। पिछले दो दिन में एक हजार से ज्यादा विदेशी लौटाए गए हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश डी मोदक की मौजूदगी में बैठक भी हुई।एसएसबी, पुलिस की अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम लगाई गई है, जो आने वाले सभी भारतीयों और नेपाली नागरिकों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। भारत से नेपाल जाने वालों पर रोक नहीं है मगर नेपाल से भारत किसी भी विदेशी को नहीं आने दिया जा रहा है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ अपडेट – मृतकों की संख्या १, ३४४

Indo nepal border

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर भी बैठक की। इसमें कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही बताया गया कि केंद्र सरकार ने भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों का वीजा रद कर दिया है। इस कारण नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर जो भी विदेशी आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। रोजाना 500 से 700 विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होते हैं।

indo-nepal border
हालांकि इन दिनों पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। प्रशासनिक अफसरों के पास जो रिकार्ड है, उसके मुताबिक एक हजार विदेशी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होना चाहते थे जिन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। भारत से नेपाल जाने और नेपाली नागरिकाें के भारत में आने की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। इन पर रोक तो नहीं है मगर इन्हें जांच के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। अब भारत की ओर से कोशिश शुरू कर दी गई है कि लोग इन दिनों नेपाल में आनाजाना कम कर दें। बहुत जरूरी होने पर ही बॉर्डर पार करें।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

indo-nepal border
पांच संदिग्ध को नेपाल में भर्ती कराया गया
भारत-नेपाल सीमा पर पांच कोरोना संदिग्ध विदेशी मिले हैं। थर्मल स्कैनर से जांच हुई तो सबको तेज बुखार मिला। इसके बाद ही विदेशियों को नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दूतावासों को जानकारी दे दी गई। भारतीय दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई है।

indo-nepal border

पगडंडियों पर एसएसबी की नजर
भारत-नेपाल सीमा कई जगहों से खुली हुई है। पगडंडियों से भी पैदल आने जाने का रास्ता है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पुलिस महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि इन पगडंडियों पर एसएसबी के जवान नजर रखें। अगर किसी को संदिग्ध पाएं तो उनका समुचित उपचार कराएं। कोरोना वायरस किसी भी दशा में आम आदमी के बीच ना पहुंचने पाए।

यह भी पढें   चीन द्वारा भेजे गए चार बड़े ड्रोन काठमांडू में परीक्षण के बाद रसुवा की ओर

अमर उजाला से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com