Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत के परराष्ट्रमन्त्री के बीच टेलिफोन वार्ता, सामान आपूर्ति और कोभिड–१९ पर बातचीत

 

काठमाडौं ।

नेपाल और भारत के परराष्ट्रमन्त्री के बीच आज टेलिफोन वार्ता हुई है ।

परराष्ट्रमन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली ‍र भारत के बाह्य मामलामन्त्री सुव्रमन्यम् जयशङ्कर के बीच की वार्ता महामारी के रुप में द्रुत गति में फैल रहे कोभिड–१९ ‍ और  उसके विरुद्ध लड्ने के उपाय के साथ ही  आपसी सहयोग बढाने  के सम्बन्ध में केन्द्रित थी ।

दाेनाें  देशाें के बीच औषधी तथा अत्यावश्यक सामग्री की सहज आपूर्ति तथा इस आपातकाल से लडने और सीमा पर सतर्कता अपनाने पर विशेष ध्यान इस वार्ता में दिया गया ।

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू

परराष्ट्रमन्त्री ज्ञवाली ने कोभिड–१९ से सुरक्षा के लिए भारत द्वारा विशेषज्ञ और चिकित्सकाें की सम्मिलित द्रुत प्रतिकार्य टोली भेजने के प्रस्ताव पर भारत सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *