Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्‍स कोरोना वायरस से पॉजिटिव,कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 422

 

लंदन, रॉयटर

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्‍स कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि ब्रिटेन में मंगलवार को एक दिन में 87 लोगों की मौत हो गई थी। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस तरह से ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 422 हो गया है। दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 17,225 हो गई है, जबकि, 3,95,500 लोग संक्रमित हुए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने आधिकारिक बयान के हवाले से बताया है कि क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के 71 वर्षीय बेटे प्रिंस चार्ल्‍स को कोरोना वायरस के मामूली लक्षण हैं। फ‍िलहाल उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। हालांकि उनकी 72 वर्षीय पत्‍नी कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई हैं। द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों पति पत्‍नी अब स्‍कॉटलैंड में आइसोलेसन में रह रहे हैं।

यह भी पढें   पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके

मालूम हो कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संक्रमण को रोकने के लिए तीन हफ्ते के लॉकडाउन का एलान किया था। लेकिन ब्रिटेन के लोग उनके फरमान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। देश में चलने वाली अंडरग्राउंड ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है जो इस आदेश पर सवाल उठा रही है।

प्रिंस चार्ल्‍स के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से बकिंघम पैलेस पर भी कोरोना वायरस का साया मंडराने लगा है। बीते दिनों ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बकिंघम पैलेस से विंडसर कैसल में स्‍थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, तब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय या उनके किसी करीबी में कोराना वायरस के लक्षण नहीं देखे गए थे। उस वक्‍त प्रशासन ने एहतीयाती तौर पर यह कदम उठाया था।

यह भी पढें   वेनेजुएला भूकंप – मृतकों की संख्या १८८ , १५ सौ से ज्यादा घायल

बीते दिनों डब्‍ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था। इस वायरस के कारण दुनिया में दहशत का आलम है। हर ओर कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। क्‍या आम… क्‍या खास कोरोना सभी लोगों को बीमार बना रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो भी बीते दिनों कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। सोफी ट्रूडो को आइसोलेशन में रखकर उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। यही नहीं जस्टिन ट्रूडो को भी सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में काम कर रहे हैं। मंगलवार को वयोवृद्ध अफ्रीकी जैज कलाकार मनु दिबांगों की भी मौत हो गई थी। वह दुनिया के पहले सितारें हैं जिनकी मौत इस जानलेवा वायरस से हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *