Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१८ घण्टे, लोडशेडिंग की नई समय-तालिका जारी

 

काठमाण्डू/नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने कल यानि वृहस्पतिवार से लोडशेडिंग को हफ्ते में १८ घण्टे बिजली कटौती करने का फैसला किया है। अब तक हफ्ते में सिर्फ १२ घण्टे हो रही बिजली कटौती को ६ घण्टे बढाकर अब इसे १८ घण्टे कर दिया गया है।

लोडशेडिंग की नई तालिका के मुताबिक अब हफ्ते के एक दिन ४ घण्टे, दो दिन ३-३ घण्टे और चार दिन २-२ घण्टे के हिसाब से बिजली कटौती की जाएगी। इसके अलावा बिजली विभाग ने इस बार से नियम भी लगाए हैं। देश के जिन हिस्सों में ४० से ५० प्रतिशत तक बिजली की चोरी की जाती है उन क्षेत्रों में प्रत्येक दिन २ घण्टे अतिरिक्त बिजली की कटौती की जाएगी।

यह भी पढें   आइए जानते है भगवान शिव जलाभिषेक का रहस्य!

इसी तरह जिन क्षेत्रों में ५० प्रतिशत से अधिक बिजली की चोरी की शिकायत है उन क्षेत्रों में प्रत्येक दिन ३ घण्टे अतिरिक बिजली की कटौती की जाने की घोषणा की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com