Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में काेराेना से संक्रमित 31 और नए मामले चार लाेगाें की माैत

 

बीजिंग, प्रेट्र।

चीन में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।45 नए मामले सामने आने के बाद चीन में अब 31 और नए मामले सामने आए हैं। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि चीन में 30 विदेशी लोगों सहित कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हुई है।

इससे चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3304 तक पहुंच गया है।देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा है कि चीनी मुख्य भूमि पर 31 नए पुष्ट COVID-19 मामले रविवार को सामने आए, जिनमें से 30 विदेशी मामले हैं। इससे चीन में विदेशी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 723 तक पहुंच गई है।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

चीन में एक नया घरेलू मामला गांसु प्रांत में बताया गया था। कोरोना के कारण हुई 4 मौतें हुबेई प्रांत में सामने आई हैं। रविवार के अंत तक चीन में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 81,470 तक पहुंच गया हैं। इस बीमारी से चीन में 3,304 लोगों की मौत हो गई, 2,396 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है और 75,770 मरीज ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: कल दिनांक 15 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

शनिवार को संक्रमण के 45 नए मामले

कोरोना संक्रमण से चीन में शनिवार को पांच और लोगों की मौत हो गई। यह सभी मौतें वुहान में हुईं। लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले दस दिनों में वुहान में संक्रमण का एक ही मामला सामने आया है। शनिवार को देशभर में संक्रमण के 45 नए मामले दर्ज किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *