Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के विरुद्ध जंग का ऐलान,आइए देखें Home quarantine कितना आसान है : डॉ.विजय कुमार सिंह

 

डॉ.विजय कुमार सिंह, जनकपुर धाम, ३१ मार्च २०२० | हम आज एक भयंकर महामारी के चपेटें मे हैं , डरे से है , सहमे सहमे से हैं । रणनीति तहत पीछे हट कर , अपने को सुरक्षित करते हुए कोरोना के विरुद्ध जंग का ऐलान भी कर चुके हैं। वास्तविकता तो यह है की हमारे साधन श्रोत अत्यन्त ही सीमित है और हमारी कुछ अत्यन्त ही दुखद जानलेवा मूर्खतापूर्ण कमज़ोरियाँ भी है फिर भी यह लडृाई हमें लड़नी ही पड़ेगी और जीतनी भी होगी । इसके लिए एक विश्ववापी रणनीति के तहत एक स्वीकृत रणनीति है “ Home quarantine “। आइए देखें , विपरीत दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में हमें Home quarantine के लिए क्या करना पड सकता है ………

भैातिक आवश्यक संरचना अैार सरसफाई :

१. पूर्ण हवादार सिंगल रुम सम्भव हो तो attached शैाचालय एवं स्नान घर के साथ।
२. बिजली , टेलिफोन , टीभी सम्भव हो तो इन्टरनेट की व्यवस्था।
३. अगर रुम मे दूसरे व्यक्ति को भी साझा रहने की बाध्यता हो तो दोनो के बीच की दूरी कम से कम २ मीटर हो।
४. घर भित्र के खाट , टेबुल , कुर्सी आदि को , जिसे लोग आदतन या काम के दैारान वर बार ब।र छूते रहते हैं, रोज साफ करें अैार फर्स को भी १% Sodium hypoclorite solution से पोछ कर किटाणु/विषाणु रहित करें।
५. शैाचालय की भी सफाई रोज करें , ब्लीच का इस्तेमाल करें ,
६. पहनने के वस्त्र , बेड सीट सहित व्यवहार के सभी कपडोों की धुलाई नियमित डिटरजेन्ट साबून से करेंएवंधूप मे सुखायें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

Home quarentine के व्यक्तिविशेष का दायित्व :

१. अपने लिए निर्धारित कमरे के भीतर ही अधिक से अधिक सीमीत रहें।
२. खास कर बूढो , बच्चे , गर्भवती एवं अन्य रोग ग्रस्त कमजोर लोगों से अपने आँप को दूर रखें
३. व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सरसफाई अैार स्नान के अतिरिक्त साबून पानी से बार बार प्रोटोकल अनुसार हाथ धोयें एवै अल्कोहल सहित के Hand sanitizer का इस्तेमाल करें।
४. अपने खाने पीने के बर्तन एवं अन्य व्यवहार के सामान अलग रखें अन्य लोगों से साझा न करें।
५. हर समय सर्जिकल मास्क लगाए रखें अैार हर ६-८ घण्टेे मे इसे बदलें। डिस्पोजेेबल मास्क दुबारा use नहीं करें।
६. पहन चुके मास्क को संक्रमित जैसा ही समझे अैार इसे ५% ब्लीच झोल या १% sodium hypochlorite solution से disinfect कर ही डिस्पोज करें ।
७. बिमारी के लक्षण जैसे छींक, खाँसी ,बुखार , सरदर्द , श्वासप्रश्वास की समस्या , बेचैनी-उलझन (confusion ) आदि की अनुभूति हो तो अपने सेवा-प्रदायक या पम्बन्धित निकाय एवं चिकित्सक को तुरत जानकारी कराऐं।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन– मतदान में देरी

पारिवारिक सदस्यों का दायित्व :

१. केवल १( One ) निर्धारित एवं उत्तरदायी व्षक्ति ही quarantine मे रहे व्यक्ति कि देखभाल करेगा।
२. देखभाल करने वाला विना मास्क, गाउन अैार ग्लब्स ( Gloves ) के quarantine room मे नहीं जा सकता है एवं किसी वस्तु को विना पंजा लगाए छू नहीं सकता
३. Quarantine room मे अपना काम करते वक्त कमसे कम १ मीटर की पारस्परिक दूरी बनाए रहना है अैार कमरे से बाहर आने के वाद gloves को उपर बताए तरीका से dispose कर साबून पानी से हाथ धो लेना है । आवश्यकतानुसार स्नान ( shower ) कर लेना श्रेयस्कर है।
४.अगर सम्भव हो तो निगरानी मे रहे व्यक्ति के लिए अकेले घुमने या व्यायाम का क्षेत्र निर्धारित करें साथ ही स्वास्थ्यकर पैाष्टिक खाना उपलब्ध करावें।
५. संचार माध्यमों के द्वारा अधिकतम सामाजिक सम्वाद बनाए रखें एवं एकाकीपन को सहज एवं आरामदायी बनाने का हर सम्भव प्रयास करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

अगर Quarantine मे रहे व्यक्ति मे महामारी के लक्षण दीखते हैं तो घर के सभी सदस्य को Quarantine की एवं कार्यविधि अनुरुप सम्बन्धित निकाय की तत्सम्बन्धी प्रक्रिया मे जाना लाजिमी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *