Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट निवासी १९ वर्षीय युवा में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या १४ पहुँच गई

 

काठमांडू, १३ अप्रिल । रौतहट निवासी एक १९ वर्षीय युवा में कोराना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य मन्त्रालय के डा. विकास देवकोटा ने इस बात की पुष्टी की है । उन्होंने कहा है कि संक्रमित युवा क्वारेन्टाइन में हैं । मन्त्रालय ने सोमबार दो लोगों में कोराना पुष्टी की है ।
इससे पहले कैलाली स्थायी निवासी ६५ वर्षीया महिला में कोरोना पुष्टी होने की बात आई थी । अब नेपाल में कोरोना संक्रमित कूल लोगों की संख्या १४ पहुँच गई है ।पता चला है कि रौतहट में संक्रमित युवा चैत्र १६ गते मध्यरात में भारतीय सीमा क्रस कर नेपाल प्रवेश किया था । वह दिल्ली स्थित व्याग फ्याक्ट्री में काम करते थे । उनका घर रौतहट जिला इहनाथ नगरपालिका–५ में स्थित है ।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि घर पहुँचते ही परिवारिक सदस्यों ने उनको घर के बाहर अलग ही रख दिए थे और अगले नगरपालिका कर्मचारियों ने उनको वाड नं. ३ स्थित जनता उच्च मावि में निर्मित क्वारेन्टाइन में लाए थे । स्मरणीय बात यह भी है कि उनके साथ ही रखे गए अन्य ४ लोगों में कोरोना नेगेटिभ पाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com