Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रमजान के चाँद के दीदार के साथ ही रोजा की हुई शुरुआत, घरों में रहकर इबादत की अपील .

 

 

Happy Ramadan 2019: Wishes, Quotes, Images, Greetings, Photos ...

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, साल का नौवां महीना रमजान का होता है। इसे इबादत का महीना कहा जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अनिवार्य रूप से रोजा रखा जाता है। रमजान की शुरुआत चांद को देखकर की जाती है।

रमजान का चांद नजर आ गया। शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। शिया चांद कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि की है। ईदगाह लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया कि आज 24 अप्रैल 2020 को रमज़ानुल मुबारक का चांद हो गया है। पहला रोजा शनिवार से रखा जाएगा।
वहीं, मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद दिखने की पुष्टि की। इसके पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की और कहा कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

यह भी पढें   राम युवाकमिटी अपने स्थापना दिवस पर समाज सेवा का लिया संकल्प

रमजान के चांद दिखाई देने का एलान होते ही नेकी और इबादत के मुबारक महीने का आगाज हो गया। चांद होने पर मुसलमानों ने अपने रब का शुक्र अदा किया और अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत में मशगूल हो गए। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं लोगों ने घरों में ही तरावीह की नमाज अदा की।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com