स्थायी कमिटी मिटिङ के लिए ओली–प्रचण्ड तैयार
काठमांडू, २४ अप्रील । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहालप प्रचण्ड पार्टी स्थायी कमिटी मिटिङ आह्वान के लिए तैयार हो गए है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में शुक्रबार प्रधानमन्त्री भी रहे ओली और अध्यक्ष प्रचण्ड बीच भेटवार्ता हुई थी । उक्त भेटवार्ता के दौरान दोनों नेता स्थायी कमिटी मिटिङ के लिए राजी हो गए हैं ।
बैठक में सहभागी एक नेता के अनुसार मिटिङ के लिए तो दो नेता सहमत हो गए है, लेकिन मिति तय नहीं है । उनके अनुसार कुछ ही दिनों में मिति तय होनेवाला है । स्मरणीय है, गत बुधबार नेकपा संबंद्ध २० स्थायी कमिटी सदस्यों ने लिखित रुप में ही अध्यक्ष द्वय ओली और प्रचण्ड को स्थायी कमिटी मिटिङ के लिए आग्रह किए थे ।
राजनीतिक दल विभाजन और संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश जारी होने के कारण वर्तमान सरकार के विरुद्ध ओं आलोचना हो रही है । सत्ता से बाहर रहे राजनीतिक दल से ही नहीं, नेकपा के भीतर से भी प्रधानमन्त्री की आलोचना हो रही है ।

