Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

 

रक्सौल। शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे दो वरिष्ठ आचार्यों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने आचार्य गगनदेव पाठक एवं आचार्य रमेश कुमार पाण्डेय को उनकी 38 वर्षों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा के लिए पुष्पमाला, अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि दोनों आचार्य लंबे समय से विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हुए हजारों विद्यार्थियों के जीवन को संस्कार, अनुशासन एवं शिक्षा की रोशनी से आलोकित करते रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता को विद्यालय परिवार ने सदैव प्रेरणादायी बताया।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद ने कहा कि शिक्षक एक निश्चित आयु के बाद भले ही सेवा से निवृत्त हो जाता है, लेकिन समाज उसे कभी उसके दायित्वों से मुक्त नहीं करता। शिक्षक समाज का सदैव सम्मानित एवं विशिष्ट व्यक्तित्व होता है, जिसकी सीख और संस्कार पीढ़ियों तक जीवित रहते हैं।

प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अवधेश सिंह ने कहा कि दोनों आचार्यों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था के कई परिवर्तनों को निकट से देखा और स्वयं को समय एवं परिस्थितियों के अनुरूप ढालते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा शिक्षकों को इनके अनुभव, अनुशासन एवं समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

वहीं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने दोनों आचार्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर नरकटियागंज विद्या मंदिर के प्राचार्य वाणी कांत झा एवं शिशु मंदिर रक्सौल के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह समेत अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भावनात्मक वातावरण से सराबोर रहा। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए दोनों आचार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
मौके पर शिशु मंदिर के प्रबंधकारिणी अध्यक्ष प्रो. जगदीश गुप्ता, सचिव अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल श्रीवास्तव, संघ संचालक उत्तर बिहार प्रो. राजकिशोर सिंह, नरकटियागंज विघा मंदिर के प्राचार्य वाणी कांत झा, शिशु मंदिर रक्सौल के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, विद्या मंदिर रक्सौल के प्रबंध समिति के सचिव बी. के. सिंह एवं विघा मंदिर रक्सौल के प्राचार्य प्रेमरंजन पटेल, सरस्वती मंदिर के प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह, आचार्य नरेश कुमार, श्रीवास्तव, आचार्या रूबी देवी, आचार्या सोनी कुमारी एवं अभिभावक शंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed