Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद में अमरेश सिंह ने सरकार को दिया चेतावनी

 

काठमांडू, 19 मई। नेपाल की संसद में उस समय तीखी बहस छिड़ गई जब वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले संसद में उपस्थित नहीं हुए। इस पर सांसद अमरेश कुमार सिंह ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

अमरेश सिंह ने संसद में कहा कि “नएपन” और “परिवर्तन” के नाम पर देश की संस्थाओं और संसदीय परंपराओं को नष्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद को गंभीरता से नहीं ले रही है और महत्वपूर्ण विषयों पर जवाबदेही से बच रही है।

यह भी पढें   रास्वपा बागमती प्रदेश निर्वाचन स्थगित

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मंत्रीगण संसद में उपस्थित होकर जवाब देने तक को तैयार नहीं हैं, तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरनाक संकेत है। सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के नाम पर अराजकता या संस्थागत कमजोरी के लिए जनादेश नहीं दिया था।

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार को संसद में लगातार विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दल सरकार पर संसदीय प्रक्रिया की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *