लायन्स क्लब के नये पदाधिकारियों का हुआ गठन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । लायन्स डॉ.राजेश कुमार साह की अध्यक्षता में लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम की साधारण सभा संपन्न हुयी।इस साधारण सभा में बर्ष 2026/27के लिए नये कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रसुन्ना झा अध्यक्ष में निर्वाचित हुए है।इसी तरह फस्ट भाइस प्रेसिडेंट में राम किशोर साह, सेकेण्ड भाइस प्रेसिडेंट में डा./अनिल अग्रवाल, सेक्रेटरी में लक्ष्मी नारायण साह तथा ट्रेजरर में राम जीवन निर्वाचित हुए हैं।
इसी तरह लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम गार्गी के अध्यक्ष में सुनीता मिश्र निर्वाचित हुयी है। फर्स्ट भाइस प्रेसिडेंट में सरिता कुमारी साह, सेकेण्ड भाइस प्रेसिडेंट में जमुना कुमारी भुजेल, सेक्रेटरी में किरण देवी गुप्ता तथा ट्रेजरर में ममता सिंहानिया निर्वाचित हुयी है।
इस साधारण सभा में लायन्स क्लब के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

