उच्च न्यायालय ने जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव को बैध ठहराया

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । उच्च न्यायालय ने जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव के पक्ष में फैसला सुनाया है।
जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत के दावेदार के लिए जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव के दुसरे भांजे मनोज कुमार दास वैष्णव ने न्यायालय का शरण लिया था। जिला न्यायालय में हार के बाद मनोज कुमार दास वैष्णव ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किया था। उच्च न्यायालय ने सोमवार को राम रोशन दास वैष्णव के पक्ष में फैसला सुनाया। वैसे बिधिवत रूप से राम रोशन दास वैष्णव ही उतराधिकारी महंत की जिम्मेवारी वहन कर रहे हैं।
उच्च न्यायालय द्वारा राम रोशन दास वैष्णव के पक्ष में फैसला आने के बाद जनकपुरधाम के साधु- संतों ने प्रसन्नता जाहिर की है। मटिहानी के उतराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास वैष्णव के अलावा रामानंदीय वैष्णव समाज जनकपुरधाम के पदाधिकारियों ने कहा है कि सत्य की जीत हुआ है।

