Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

 

काठमांडू, जेठ १० – सत्तारुढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने भारत की यात्रा करने वाले हैं । भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर वे जून १–२ को दो दिवसीय यात्रा पर भारत जाने वाले हैं ।
अपनी यात्रा के क्रम में लामिछाने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिश्री से मिलेंगे । स्रोत अनुसार इसके साथ उनका अन्य उच्चस्तरीय लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है । वे भारत सरकार के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे ।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल के भारत भ्रमण स्थगित होने के कुछ ही दिन के बाद लामिछाने भारत की यात्रा पर जाने वाले हैं । भ्रमण के क्रम में वे भाजपा मुख्यालय का भी अवलोकन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed