व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू, जेठ १० – अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित राष्ट्रपति निवास ‘व्हाइट हाउस’ के बाहर शनिवार की शाम एक संदिग्ध व्यक्ति ने सीक्रेट सर्विस के एजेंटों पर गोलीबारी कर दी । इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई ।
सीक्रेट सर्विस के अनुसार शनिवार की शाम ६ बजे के आसपास १७ वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के नजदीक एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकालकर अचानक गोली चलानी शुरु कर दी । तुरंत जवाबी कारवाई हुई, जिसमें वह संदिग्ध व्यक्ति घायल हुआ और बाद में उसे अस्पताल जे जाया गया जहाँ उसे मृत करार दिया गया ।
इस गोली बारी में एक राहगीर भी घायल हुआ है । बताया गया है कि उसकी अवस्था गंभीर है । सुरक्षा निकाय की ओर से कोई भी घायल नहीं हुआ है ।
घटना के समय में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर ही थे और वे पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं । व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए ’लॉकडाउन’ किया गया था ।


