Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

 

काठमांडू, जेठ १२ – चैत १३ गते राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह के नेतृत्व में सरकार गठन होने के बाद अमेरिका से एक उच्चस्तरीय भ्रमण होने जा रहा है । जेठ १६ गते अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स अपने तीन दिवसीय भ्रमण के लिए नेपाल आने वाली हैं ।
बताया गया है कि सारा १८ गते तक नेपाल में रहेंगी । विदेश मंत्रालय स्रोत अनुसार सारा विदेश मंत्री शिशिर खनाल, अर्थमंत्री डा.स्वर्णिम बाग्ले के साथ ही अन्य से भी मुलाकात करेंगी ।
इससे पहले वैशाख ७ गते अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण तथा मध्य एशिया मामलों को देखने वाले सहायक विदेशमंत्री समीर पल कपुर नेपाल भ्रमण के लिए आए थे । उन्होंने अपने नेपाल यात्रा के क्रम में विदेशमंत्री खनाल और अर्थमंत्री बाग्ले के साथ मुलाकात हुई थी । उसके बाद वैशाख १७ गते दक्षिण तथा मध्य एशिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत एवं भारत के लिए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी नेपाल आए थे । जिस दिन उप विदेशमंत्री सारा स्वदेश वापस लौट रही हैं उसी दिन रास्वपा के सभापति लामिछाने भारत यात्रा पर जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed