Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला महिमा: आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवाद यात्रा सम्पन्न

 


कमला उद्गम स्थल की महिमा से गूंजा कमलामाई क्षेत्र
सिन्धुली जिला के कमलामाई नगरपालिका–८ स्थित पवित्र कमलामाई सिर उद्गम स्थल पर प्रत्येक शुक्रवार की तरह “कमला बचाओ अभियान” द्वारा संचालित “कमला महिमा: आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवाद यात्रा” श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम कमला उदगम स्थल अभियान समिति के अध्यक्ष चित्रनारायण श्रेष्ठ की अध्यक्षता तथा सिन्धुली जिले की प्रमुख जिल्ला अधिकारी, सरल स्वभाव की धनी मातृशक्ति श्रीमती स्किम श्रेष्ठ के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कमलामाई की भव्य आरती एवं पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर कमला बचाओ अभियान के संयोजक “कमला पुत्र” श्री बिक्रम जी ने कमला नदी एवं कमलामाई उद्गम स्थल की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यावरणीय महिमा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागीगणों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कमला केवल एक नदी नहीं, बल्कि जनआस्था, संस्कृति और जीवन की धारा है, जिसकी संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पंडित अजय झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया। साथ ही जिला सुरक्षा प्रमुखगण, स्थानीय पूर्व मेयर खड्ग बहादुर खत्री , स्थानीय अभियन्ता श्विश्वनाथ बराल , रेडक्रस सभापति अशोक श्रेष्ठ , वडा अध्यक्ष कोमल कुमार श्रेष्ठ , संगम क्षेत्र कमलामाई मन्दिर अध्यक्ष नवराज श्रेष्ठ, रामभगत यादव , श्याम कुमार महतो , ओम प्रकाश महतो , रामप्रमोद यादव , पत्रकार सुजित गुप्ता, हिरेन पासमान जी, संकर सौगात ,ध्रुव लगायत अनेक श्रद्धालु एवं सामाजिक अभियन्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कमला उद्गम स्थल की विशेष महिमा
कमलामाई सिर उद्गम स्थल को स्थानीय लोग अत्यन्त पवित्र धार्मिक धाम के रूप में मानते हैं। मान्यता है कि यहाँ से प्रवाहित होने वाली कमला धारा क्षेत्र में सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान करती है। प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर यह क्षेत्र आध्यात्मिक साधना, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता है।
संवाद यात्रा का उद्देश्य कमला नदी की पवित्रता, पर्यावरणीय संरक्षण तथा आध्यात्मिक चेतना को समाज तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कमला नदी संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *