नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का किया फैसला
काठमांडू आश्विन १९ – नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का फैसला किया है । समावेशिता के आधार पर ९, खुला से २ और सभापति द्वारा चार सहित १५ सह महामंत्री मनोनित किए जाएंगे । महिला, आदिवासी जनजाति, दलित, मधेशी, खस आर्य, थारू, मुस्लिम, पिछडेÞ क्षेत्र और अल्पसंख्यक÷अपाङ समुदाय से १÷१ सह महामंत्री होंगे । इससे पहले महाधिवेशन के समय में अल्पसंख्यक÷अपाङ्ग क्लस्टर नहीं रखें गए थे । सह महामंत्री पदों में खुला की ओर से भी चयन किए जाएंगे । इसके लिए दो पद तय किए गए हैं ।
सभापति ने सह महामंत्री चार लोग मनोनीत करने की व्यवस्था की है । सभापति ने एक महिला सहित चार लोगों को चुनने का विधान संशोधन किया गया है ।


