Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु बस दुर्घटना – ३८ लोग घायल

 

काठमांडू, जेठ १२ – कपिलवस्तु के महाराजगंज नगरपालिका–४, बरईपुर स्थित तौलिहवा–बहादुरगंज हुलाकी सड़क खंड में मंगलवार (जेठ १२) की सुबह यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से ३८ लोग घायल हुए हैं । प्रहरी ने जानकारी दी है कि काठमांडू से सुर्खेत की ओर जा रहे कर्णाली प्रदेश ०२–००१ ख १२६६ नंबर की बस सड़क पलट गई । दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तौलिहवा भेजा गया था । प्रहरी ने बताया कि घायलों में से ३५ लोगों को इलाज के लिए भैरहवा स्थित विभिन्न अस्पताल में ‘रेफर’ किया गया है ।
प्रहरी के अनुसार, दो लोगों की अवस्था गंभीर है । गंभीर रुप से घायलों में बर्दिया की ४५ वर्षीया पवित्रा देवकोटा और सुर्खेत के ३० वर्षीय प्रकाश विक हैं ।
बस चालक सुर्खेत के ३० वर्षीय डिल्लीप्रसाद दाहाल, सहचालक राजन बुढा सहित अधिकांश यात्रियों के शरीर के विभिन्न भागों में चोट लगी है ।

यह भी पढें   विदेशी विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों को विनियमित करने के लिए नई नियमावली लाने की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *