Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मुख्य पार्षद के आवास पर मनाई गई वट सावित्री पूजा

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । जोगबनी नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद अनिता देवी के आवास पर शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद सहित आसपास की बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से वट सावित्री व्रत एवं पूजा-अर्चना की।
सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा की तथा कच्चा धागा बांधकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के दौरान भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और महिलाओं की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं ने माता सावित्री के आदर्शों को याद करते हुए परिवार की खुशहाली एवं सुख-शांति की प्रार्थना की।
पूजा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा एवं परंपरा के साथ मनाया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *