Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने जताई सरकार के कार्यशैली के प्रति अपनी असंतुष्टि

 

काठमांडू, जेठ ३ –  नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने सरकार की कार्य शैली के प्रति अपनी असंतुष्टि जताई है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार में सुधार नही हुई तो सदन तथा सड़क से आंदोलन करने को वे बाध्य होंगे ।
प्रेस सेंटर नेपाल सुर्खेत द्वारा रविवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रचण्ड ने यह बात कही । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेनजी आन्दोलन और उसके बाद से जो घटनाएं हुई हैं उससे देश की राजनीति असहज दिशा की ओर मुड गई है । निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद नई सरकार आई उसके बाद भी राजनीति अभी तक सही रास्ते पर नहीं आ पाई है ।
उन्होंने कहा कि सुकुम्वासी, विद्यार्थी तथा ट्रेड युनियन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है । “ये तो अभी भी गंभीर समस्या के रूप में ही है ।”

यह भी पढें   ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में लगी भीषण आग

उनका कहना है कि संविधान संशोधन के लिए सरकार द्वारा तैयार किए गएबहसपत्र में भी पारदर्शिता को नहीं अपनाया गया है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अध्यादेश द्वारा सरकार अस्वाभाविक ढंग से काम कर रही है । उन्होंने कहा कि लगभग दो तिहाई से बनी सरकार से जनता की अपेक्षा थी कि वो बेहतर काम करेगी । सरकार ने जो १०० दिनों की अपनी कार्ययोजना सार्वजनिक की थी उससे जनता में बहुत आश जगी थी लेकिन उसके बाद सरकार ने जिस तरह के कदम उठाए जनता निराश हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com