नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज
काठमांडू, आश्विन ९ – अस्ट्रेलिया के प्रधानमत्री एन्थोनी अल्बानीज ने बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण को लेकर प्रतिबद्धता जताई है और कहा है कि इस कठीन समय में हम नेपाली न.जनता के साथ खड़े हैं ।
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के ‘साइडलाइन’ में अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार गुरुवार को प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) से मुलाकात के बाद उन्होंने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की ।अपने् इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि “विनाशकारी बाढ़ और उससे हुए नुकसान से नेपाल उबर रहा है, ऐसे समय में पुनर्निर्माण,और शोक की इस घड़ी में ऑस्ट्रेलिया वहां के लोगों के साथ खड़ा है ।” प्रधानमंत्री बालेन से मुलाकात के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के प्रति ऑस्ट्रेलिया की गहरी संवेदना व्यक्त की । साथ ही अब तक ऑस्ट्रेलिया द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोग की जानकारी भी दी ।


