Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की बेटी कंचन अमात्य को अमेरिका में शाही सम्मान

 

काठमाडौँ

जावलाखेल की कंचन अमात्य को अमेरिका में शाही सम्मान के साथ मानवता सेवा पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

उन्हें बेलायती शाही परिवार द्वारा मानवता और सामाजिक कार्य में किए गए काम का मुल्यांकन करते हुए उक्त सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान बेलायती शाही परिवार का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान उच्च पुरस्कार है । उक्त पुरस्कार अमात्यसहित १९  अन्य राष्ट्रों के व्यक्तियों को दिया गया है ।जिसमें बेलायत,क्यानाडा,मलेसिया,नाईजेरिया,तान्जेनिया और भारत के नागरिक हैं ।

यह भी पढें   विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा सप्तरी में बड़ा अभियान: 135 ईसाई परिवारों की हुई ‘घर वापसी’, सनातन धर्म में स्वागत

उक्त पुरस्कार ड्युक अफ क्याम्ब्रिज प्रिन्स विलियम और डायना के भाई लर्ड एर्ल स्पेन्सर पुरस्कार समारोह में वितरण किया गया था ।

अमात्य शीर्ष २० उत्कृष्ट युवाओं में चयनित हुइ थीं  । अमात्य गत बर्ष २०१९ में डायना अवार्ड रोल अफ अनर से सम्मानित हो चुकी हैं ।

उक्त पुरस्कार कन्चन अमात्य की माँ कृष्ण अमात्य ने ग्रहण किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *