Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी समाचार वेबसाइट के अनुसार चीन में 82,919 नहीं 6,40,000 कोरोना संक्रमित, जद में 230 शहर

 

चीन कोविड-19 महामारी को लेकर दुनिया को गुमराह करने के लिए पहले से चर्चा में है। कई देशों ने उसपर आरोप लगाए है‌ इस बीच अमेरिकी समाचार वेबसाइट फॉरेन पॉलिसी के हाथ चौंकाने वाले दस्तावेज लगे हैं। लीक डाटा से पता चला है कि चीन में कोरोना वायरस के कारण 6.40 लाख लोग संक्रमित हुए और संक्रमण ने 230 शहरों को अपनी जद में लिया। इसमें फरवरी से लेकर अप्रैल अंत तक संक्रमित लोगों की सूची है। जबकि संक्रमित मरीजों की पुख्ता संख्या के साथ इसमें उनके मिलने के स्थान की जीपीएस कोडिंग भी दर्ज है।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

चीनी सेना की इंजीनियरिंग एकेडमी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी से लीक हुए डाटा में अस्पतालों के साथ संक्रमितों के मिलने वाले स्थान जैसे होटल, सुपरमार्केट, रेलवे स्टेशन, रेस्तरां और स्कूलों के नाम भी शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर इसमें लिखा गया है कि 14 मार्च को पूर्वी शहर झिंझियांग के एक रेस्तरां में कोविड-19 का एक मामला मिला, जबकि हरबिन के एक चर्च में 17 मार्च को संक्रमण के दो केस मिले।
हालांकि इस डाटा में इसकी जानकारी नहीं है कि संक्रमित मरीज ठीक हुआ या उसकी मौत हो गई। जबकि चीन दावा करता रहा है कि उसके देश में केवल हुबेई ही एकमात्र प्रांत है, जो इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ और देश में संक्रमित लोगों की अधिकतम संख्या 83 हजार से अधिक नहीं पहुंची।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *