Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार यादव के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कारवाही की माँग

 
मनोज बनैता
 
प्रदेश संख्या दो के सिरहा में फोटो लेने के क्रम में नेपाली सेना के द्वारा पत्रकार के साथ  किये गए दुर्व्यवहार के मामले पर आशियाना इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउंसिल का गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।पत्रकार कोविड 19 के इस संकट के समय में आम जनमानस तक सूचना प्रवाह के लिए सबसे ज्यादा खतरा ले कार्य स्थल में है लेकिन सिरहा सदरमुकाम में लाकडाउन को पालन कराने के लिये गस्ती में रहे नेपाली सेना की टोली का फोटो लेने के क्रम में पत्रकार बद्री नारायण यादव के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार प्रेस स्वतंत्रता के विरुद्ध है। पत्रकार यादव के द्वारा पत्रकार परिचय पत्र दिखाने पर भी दुर्व्यवहार मार पीट की घटना अति निन्दनीय व अंतरराष्ट्रीय प्रेस अंचार संहिता के विपरीत है । घटना सम्बन्धि जानकारी पर आशियाना इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउंसिल के निदेशक राजेश कुमार शर्मा, शशांक राज, नेपाल चेप्टर के अनिल वर्मा, गणेश ठाकुर, मनोज बनैता, उषा सरदार,सीमाँचल संयोजक सदस्य अशोक झा, मेराज सिद्धिकी, सुदीप भारती, राजेश कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने अग्रमोर्चा में रहे पत्रकार के साथ किये गए दुर्व्यवहार के प्रति पत्रकारों ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए दोषी के ऊपर कार्यवाही का मांग किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com