Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लद्दाख में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहराया

 

 

Emerging generic API hubs unlikely to challenge India and China ...

 

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां गालवन नदी के किनारे चीनी सेना को देखा गया है। इसे देखते हुए भारत ने भी यहां सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। यहां पहले भी दोनों देशों के बीच विवाद होता रहा है लेकिन इस बार चीन ने आरोप लगाया है कि यह तनाव भारत ने शुरू किया है, लेकिन हम मानते हैं कि यहां दोकलम जैसे हालात नहीं बनेंगे।

यह भी पढें   उपकार सेवा नेपाल द्वारा वृद्ध-वृद्धा, माता-पिता तथा बालबालिकाओं के लिए उपयोग की सामग्री वितरण

नौ मई को उत्तरी सिक्किम के नाकूला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हो गई थी। इसी दौरान एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के पास चीनी सेना के हेलिकॉप्टर भी देखे हए थे, जिस पर भारत ने सुखोई आदि विमानों से पेट्रोलिंग शुरू की है। बीते दिनों में इस क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए भारत ने भी इस क्षेत्र में सैन्य तैनाती में इजाफा किया है।
गालवन नदी के पास जिस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ रहा है। यह क्षेत्र भारत-चीन के बीच हुए साल 1962 के युद्ध में भी महत्वपूर्ण था। यहां भारतीय सेना का एक पोस्ट था जिसे चीन ने घेर लिया था, जिसके बाद शुरू हुई झड़प जंग में बदल गई थी।

यह भी पढें   पुराने राजनीतिक दलों को समाप्त करने की साजिश जारी : ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *